गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

मिला हेलमेट खिले चेहरे

रुधौली। थाना रुधौली गेट के सामने बृहस्पतिवार को बाइक यातायात सुरक्षा को लेकर हेलमेट वितरण किया गया । रुधौली थाना के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दुबे के देखरेख में समाजसेवी मनोज चौधरी द्वारा बाइक चालक को रोककर जरूरतमंद को हेलमेट पहनकर उन्हें यातायात के नियमों की जानकारी दी गई ।प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दुबे ने बताया कि वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए तथा बाइक सवार को हेलमेट पहनकर ही वाइक चलाना चाहिए । मनोज चौधरी ने कहा कि उन बाइक चालक को हेलमेट दिया गया है जोकि किसी कारण बस हेलमेट नही ले पाते है और अपना जान जोखिम में डालकर बाइक चलाते है । इस मौके पर उप निरीक्षक अजय कुमार भारती, हेड कांस्टेबल संतोष यादव, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र दुबे ,कांस्टेबल अंकित राय ,कांस्टेबल राजू यादव ,कांस्टेबल अमित कुमार सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!