गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

स्पार्क कालेज में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस

बहराइच। मरौचा-बौंडी मार्ग के अलादादपुर स्थित स्पार्क ग्रुप आफ कालेज में अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया। संस्था निदेशिका डा. अभिलाषा वर्मा ने मां सरस्वती व नाइटिंगेल फ्लोरेंस के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नर्सिंग पेशे में प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों के लिए श्लैम्प लाइटिंग एवं शपथ ग्रहण समारोहश् एक अत्यंत महत्वपूर्ण और भावनात्मक क्षण होता है। यह परंपरा महान नर्सिंग द्रष्टा श्फ्लोरेन्स नाइटिंगेलश् की स्मृति में की जाती है, जिन्होंने दीपक की रोशनी के सहारे घायल सैनिकों की सेवा कर नर्सिंग सेवा को नई पहचान दी थी। इसी परंपरा के अनुरूप एएनएम, जीएनएम व बीएससी नर्सिंग के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने दीप प्रज्वलित कर एवं मोमबत्तियाँ जलाकर यह संकल्प लिया कि वे निष्ठा, करुणा एवं सेवा भाव के साथ मानवता की सेवा में अपने जीवन को समर्पित करेंगे। शपथ ग्रहण के माध्यम से विद्यार्थियों ने यह वचन दिया कि वे नर्सिंग सेवा के उच्चतम मानकों का पालन करेंगे, रोगियों की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतेंगे, तथा शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से पीड़ित व्यक्तियों के प्रति सहानुभूति और संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करेंगे। यह समारोह न केवल विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है, बल्कि उन्हें यह भी याद दिलाता है कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता की सच्ची साधना है। नर्सिंग के छात्र-छात्राओं द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता पीपीटी प्रेजेंटेशन सीपीआर समेत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं प्रस्तुत किए। निदेशिका डा.अभिलाषा वर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस हर वर्ष 12 मई को मनाया जाता है। 12 मई का दिन फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के रुप में मनाया जाता है जो आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक थी। यह मुख्य रुप से स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत नर्सों को समाज में उनके परिश्रम और सेवा के लिए सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। नर्सिंग स्टाफ के बिना कोई भी चिकित्सा सुविधा एक दिन के लिए भी काम नहीं कर सकता है। इस मौके पर वाईस प्रिंसिपल डा.मुहसिन, श्रीनु बीआर,वंदना रसमन, अरविंद, स्नेहा, संदीप समेत नर्सिंग के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!