उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
ब्लाक खेसराहा के मुख्य गेट की कार्य प्रगति धीमी, जिम्मेदार मौन

खेसरहा/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड खेसरहा के मुख्य गेट की कार्य प्रगति धीमी होने से ब्लाक परिसर में कर्मचारियों, ग्राम प्रधान सहित क्षेत्र के लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ है। आपको बता दें कि कई माह से ब्लाक गेट का नव निर्माण हो रहा है। ग्राम पंचायत के प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित जनता को काफी परेशानी हो रही है। वहीं ब्लाक परिसर में बने भवन आकर्षण का केन्द्र बना है। विकास के दावे धरातल पर जिम्मेदारों के कृपा पात्र बने हैं। वहीं जिम्मेदार अधिकारी ब्लाक का निरीक्षण करते हैं फिर भी कार्य कई माह से अधूरा है।



