गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

कृषक आनलाइन पंजीकरण कर निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं तोरिया बीज मिनीकिट

बहराइच। उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा ने बताया कि आगामी रबी 2025-26 की बुवाई से पूर्व कृषि विभाग के पंजीकृत कृषको को निःशुल्क तिलहनी बीज मिनीकिट तोरिया का वितरण किया जायेगा। श्री वर्मा ने बताया कि इच्छुक कृषक विभागीय पोर्टल एग्रीदर्शन डाट यूपी डाट जीओवी डाट इन पर 15 अगस्त 2025 तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पात्र आवेदनकर्ताओं के मध्य आनलाइन लाटरी के माध्यम से लाभाथियो के चयन की प्रकिया के बाद पी.ओ.एस मशीन के माध्यम से निःशुल्क तोरिया बीज मिनीकिट का विचतरण किया जायेगा। श्री वर्मा ने बताया कि जनपद हेतु 1600 पैकेट (32.00 कुण्तल) निःशुल्क तोरिया बीज मिनीकिट के वितरण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!