उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
जिलाधिकारीनें किया कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, ग्राम पंचायत सीतारामपुर, विकास क्षेत्र शोहरतगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा पूरे भवन को देखा गया तथा दीवार की चिनाई किये गये मसाले तथा ईंट की गुणवत्ता चेक किया गया। भवन के बीम में हनी काम्बिंग पायी गयी, जिसपर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये सहा0 अभि0 सीएनडीएस को स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया तथा सम्बंधित ठेकेदार की फर्म के विरूद्ध कार्यवाही करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण कराने का निर्देश दिया।




