उत्तर प्रदेशबहराइच
सरयूनदी में तीन लोगों की डूबने से हुई मौत, गोताखोरों नें निकाला शव

बहराइच। बुधवार को ग्राम निंदीपुर थाना कैसरगंज में एक दुःखद घटना घटित हुई, जहाँ के रहने वाले अजय अपनी पत्नी की मृत्यु के पश्चात शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे, संस्कार के उपरांत लखनऊ से आए हुए रिश्तेदारों के दो लड़कों को लेकर अजय नाव से सरयू नदी चले गए, नाव के पलट जाने से तीनों व्यक्ति उसमें डूब गए थे। आज सुबह फील्ड यूनिट, गोताखोरों आदि की मदद से पुलिस द्वारा तीनों लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए बहराइच चिकित्सालय भेज दिया गया।




