उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
बाइक सवार अनियन्त्रित होकर पुल के नीचे गिरा

पकड़ी बाजार/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र शोहरतगढ़ के अन्तर्गत पकड़ी बाजार से एक बाइक सवार तीन बोरी सीमेन्ट लादकर बैदौली जा रहा था कि रास्ते में ग्राम जखौलिया के पास निर्माणाधीन पुल संकरा होने व मार्ग में मिट्टी गिरने से बाइक सवार असन्तुलित हो गया और बाइक सहित पुल के नीचे गिर गया। घायल युवक की पहचान राम नरायन पुत्र बेचू निवासी ग्राम बैदौली थाना शोहरतगढ़ के रूप में हुई। वह पकड़ी बाजार से बाइक पर तीन बोरी सीमेन्ट लादकर घर आ रहा था। पुल के आस-पास मौजूद लोगों ने घायल बाइक सवार को पुल के नीचे से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शोहरतगढ़ ले गये, जहां उसकी हालत नाजुक देख चिकित्सक ने माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर भेज दिया।




