उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
गड्ढा मुक्त सड़क बनवाने के लिए जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत शोहरतगढ़़ के वार्ड नं0-09 शिवनगर सभासद अनूप कसौधन की अगुवाई में कस्बावासियों ने जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0 को गड्ढा मुक्त सड़क बनवाने के लिए ज्ञापन दिया। वहीं ज्ञापन देने के दौरान जिलाधिकारी को बताया कि नगर पंचायत शोहरतगढ़ कस्बे के अन्दर से खुनुवां जाने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क के बीच बड़ा गड्ढे की वजह से जलजमाव की समस्या बनी रहती है और इससे सड़क हादसे भी आये दिन होते रहते हैं। आपको बता दें कि यह खुनुवां जाने का मुख्य मार्ग भी है। आगामी त्यौहार गणेश पूजा, दुर्गा पूजा, लक्ष्मी पूजा, छठ माता का प्रतिमा विसर्जन के लिए इसी मार्ग से ले जाया जाता है। इसलिए हम कस्बावासी विनती कर रहें हैं कि उक्त समस्या को देखते हुए इसके समाधान (गड्ढा मुक्त सड़क) की उचित व्यवस्था करने की कृपा करें।




