गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

बीज शोधन व भूमि शोधन के बारे में किसानों को दी गई जानकारी

बहराइच। विकास खण्ड तेजवापुर के ग्राम डोकरी में प्राकृतिक खेती क्लस्टर में कृषकों को ट्राइकोडर्मा द्वारा बीज शोधन एवम भूमि शोधन की जानकारी दी गइ। सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा डॉ विकास पांडेय ने किसानों को विषाक्त रसायनों से होने वाली हानियों के बारे बताया तथा कृषकों से आवाहन किया कि रासायनिक कीटनाशक के प्रयोग से स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है, किसान भाई आईपीएम अपनाकर कीट प्रबन्धन करें जिससे स्वास्थ भी रहेंगे और खेती में लागत भी कम लगेगी। वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए पंकज कुमार ने ट्राइकोडर्मा एवं बबेरिया बैसियाना के प्रयोग की विधि बताई। इस मौके पर प्राविधिक सहायक कुलदीप कुमार,सीआरपी सुंदरलाल,कृषि सखी रुक्मणी देवी समेत दर्जनों किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!