गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

रतन सेन डिग्री कॉलेज में अन्तर्महाविद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन

सिद्धार्थनगर। रतन सेन डिग्री कॉलेज, बाँसी, सिद्धार्थनगर में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर द्वारा आयोजित अन्तर्महाविद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के क्रम में दिनांक 14/10/2025 को बैडमिन्टन (महिला), टेबल टेनिस (पुरूष) व दिनांक 15/10/2025को बैडमिन्टन (पुरूष), टेबल टेनिस (महिला) आयोजित किया जायेगा। जिसमें सिद्धार्थनगर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीर नगर, बलरामपुर व श्रावस्ती जनपद के महाविद्यालय के टीमें प्रतिभाग करेंगी। उक्त जानकारी महाविद्यालय के क्रीड़ा अधीक्षक डॉ0 राजेश कुमार यादव, क्रीड़ा प्रभारी श्री देवराज सिंह व संयोजक डॉ0 अरविन्द त्रिपाठी द्वारा दी गई। उक्त प्रतियोगिता को सुचिता पूर्ण कराने के लिए महाविद्यालय प्रतिबद्ध है महाविद्यालय के प्राचार्य व सिद्धार्थ विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष डॉ0 संतोष कुमार सिंह द्वारा यह भी बताया गया कि अन्तर्महाविद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 08 से 16 अक्टूबर, 2025 तक किया जाना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!