गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

नीट परीक्षा में भी विद्या मंदिर रामबाग के बच्चों ने लहराया परचम

1739 वीं आल इंडिया रैंक लाकर आदित्य चौधरी ने विद्यालय का बढ़ाया मान

बस्ती। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग बस्ती के छात्र आदित्य चौधरी पुत्र अवधेश चौधरी ने नीट परीक्षा में सर्वाधिक 595 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया 1739वीं रैंक हासिल करके विद्यालय का नाम रोशन किया है। ज्ञात हो की आदित्य चौधरी विद्या मन्दिर रामबाग में कक्षा 9 से 12 तक की शिक्षा ग्रहण किये और 2023 में इंटरमीडिएट की परीक्षा भी उत्तीर्ण की। आगे चलकर डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना उनका लक्ष्य है। साथ ही रौनक पाण्डेय पुत्र श्री संजय कुमार पाण्डेय ने 592 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया 1991वीं रैंक हासिल किया। इसी प्रकार आलोकित श्रीवास्तव ने 589 अंक, सोम मिश्रा 560 अंक, राहुल यादव 557 अंक, नवीन 539 अंक, हर्ष पांडेय 538 अंक, अभिषेक पांडेय 528 अंक, अमर सिंह 517 अंक, रमित पाण्डेय 515 अंक, आनंद त्रिपाठी 510, आशुतोष चौरसिया 501 अंक, सुमित श्रीवास्तव 497 अंक, आयुष शुक्ल ने 492 अंक अर्जित किए। इन सभी बच्चों को विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविंद सिंह द्वारा वंदना सभागार में पुष्पमाला, अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सभी छात्रों को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और विद्यालय के आचार्यों को दिया है, जिनकी प्रेरणा से उन्होंने सफलता प्राप्त की। छात्रों के इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंध समिति ने अध्यक्ष गोपाल गाडिया, प्रबंधक प्रो. डॉ सुरेन्द्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष प्रहलाद मोदी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह समेत समस्त आचार्य बन्धुओं ने भी उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!