उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
पोखरे में नहाने गया युवक डूबा,तलाश जारी

उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। मुकामी थाना क्षेत्र के भिटिया गांव के दीपक चौधरी पुत्र शंकर चौधरी 24 वर्षीय युवक पोखरे में स्नान करते समय डूब गया। पुलिस के पूछताछ में युवक की भांजी ने बताया कि युवक शराब पी रखे थे ।वह मोबाइल मुझे दे कर कपड़ा पहनकर पोखरे में कूद गए ।बुलाने पर भी नहीं आ रहे थे ,जब वे पोखरे में अचानक नहीं दिखे तो घबरा गई।घटना की सूचना उसका पुलिस को देने के बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर जाल बिछाकर गोताखोरो की मदद से युवक को तलाशने की कोशिश में जुटी हुई ।समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था।थाना प्रभारी हरेकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची स्थानीय गोताखोरों से युवक को ढूंढा जा रहा है।




