उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
बांसी पुलिस ने 01 नफर वारण्टी को किया गिरफ्तार

बांसी/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डा0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बांसी पवीन प्रकाश के कुशल निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक बांसी सन्तोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में बुधवार को बांसी पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट बांसी द्वारा निर्गत वारण्ट वाद संख्या 223/12 धारा 294 भादवि से सम्बन्धित वारण्टी चिगानू बहेलिया पुत्र रामदेव साकिन निरालानगर थाना कोतवाली बांसी जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा न्यायालय भेजा गया। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक रामप्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल ओमबीर यादव मौजूद रहें।




