समर कैम्प का हुआ समापन
समर कैम्प के माध्यम से बच्चों को जीवन कौशलों से जुड़े विभिन्न आयामों को सीखने का अवसर मिला: विधायक श्यामधनी रही

जोगिया/सिद्धार्थनगर। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक के आदेश के क्रम में बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन उच्च प्राथमिक व कम्पोजिट विद्यालयों में दिनाँक 21 मई से संचालित समर कैम्प का समापन हुआ।उच्च प्राथमिक विद्यालय जोगिया में आयोजित समर कैम्प के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित माननीय विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही ने कहा कि समर कैम्प के माध्यम से विद्यालयों में आकर्षक,सार्थक व सृजनात्मक वातावरण बनाने में सफलता मिली,जहाँ बच्चों को जीवन कौशलों से जुड़े विभिन्न आयामों को सिखाने का अवसर मिला।इस दौरान बच्चों ने बहुत ही आनंदित होकर विभिन्न बौद्धिक,शारिरिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों और उपस्थित अभिभावकों को पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के महत्व से भी परिचित कराया।इस दौरान विद्यालय में गठित ईको क्लब फ़ॉर मिशन लाइफ़ के प्रयासों की भी सराहना की।दिनाँक 05 जून से 30 सितंबर तक संचालित अभियान, एक पेड़ माँ के नाम 2.0 के तहत मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय परिसर में आम का पौधरोपण भी किया गया। समारोह में जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता अमित कुमार शुक्ल द्वारा जनपद के कुल 404 कम्पोजिट और 338 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में संचालित तीन सप्ताह के समर कैम्प की आख्या प्रस्तुत की गई।उन्होंने बताया कि तीनों सप्ताह में अलग अलग विषय वस्तु पर समर कैम्प का आयोजन किया गया।प्रथम सप्ताह योग,सांस्कृतिक विकास और डिजिटल कौशल विकास से सम्बंधित रहा जबकि द्वितीय सप्ताह पर्यावरण, विज्ञान और रचनात्मक गतिविधियां और तृतीय सप्ताह राष्ट्रीय एकता, जल संरक्षण और रचनात्मक गतिविधियों पर केंद्रित रहीं।इस दौरान जिलाधिकारी महोदय के नवाचारी पहल के अनुपालन में बच्चों द्वारा तहसील दिवस प्रक्रिया का अवलोकन, कोटेदार की दुकानों पर राशन वितरण प्रणाली का अवलोकन तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में बच्चों का एक्सपोजर विजिट कराते हुए जीवन कौशलों के प्रति जागरूक किया गया। प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महेन्द्र कुमार ने बताया कि समर कैम्प का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों के अनुरूप समझ बनाने,आनंदमयी एवं अनुभवात्मक शिक्षण को बढ़ावा देना रहा।उक्त कार्यक्रम का संचालन एसआरजी अंशुमान सिंह ने किया। इस दौरान प्रभारी बीएसए महेंद्र कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी कमला प्रसाद,ओमप्रकाश मिश्रा,ग्राम प्रधान गौरी प्रसाद,जिला समन्वयक सुरेंद्र श्रीवास्तव, अमित शुक्ला, करुणापति त्रिपाठी, आशीष मिश्र, डी.पी.श्रीवास्तव, एसआरजी अंशुमान सिंह,राम प्रताप शर्मा,कार्तिकेय पाण्डेय, सूर्यभान सिंह,प्रज्ञा,शिवम पाठक,अमर कुमार, शिवकुमार, रवींद्र यादव,अदिति आदि मौजूद रहे।




