बहराइच डीएफओ के बिगड़े बोल, पत्रकारों के सवाल पर भड़के डीएफओ बहराइच, पत्रकार हुए लामबंद

बहराइच। पत्रकार भेड़ियों से हो रहे हमले के संबंध में बहराइच हुजूरपुर रोड पर स्थित डीएफओ कार्यालय में पहुंचे तो पूंछने पर पत्रकार के सवाल पर क्थ्व् भड़क गये और सुरक्षा कर्मियों से बाहर निकलवा दिया द्य बहराइच के प्रशासनिक अमले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पत्रकारों ने भेड़िया हमले से जुड़ा सवाल पूछा और क्थ्व् अजीत प्रताप सिंह अपना आपा खो बैठे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सवालों से बौखलाए क्थ्व् ने न सिर्फ प्क् हटाई बल्कि गार्ड को बुलाकर पत्रकारों को बाहर निकलवा दिया। बहराइच डीएफओ के द्वारा इस तरीके से किये गये दुर्व्यवहार के कारण पत्रकारों में गहरी नाराज़गी देखी जा रही है। वहीं महसी क्षेत्र में बीते एक साल से भेड़िए के हमलों में अब तक 10 मासूम बच्चे और एक महिला की मौत हो चुकी है। 60 से ज़्यादा लोग घायल हैं, और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग अपने बच्चों की रक्षा के लिए रात-भर जाग रहे हैं। अब सवाल यह है कि दृ जब लोग डर के साये में जी रहे हैं, तब प्रशासनिक अधिकारी पत्रकारों के सवालों पर क्यों भड़क रहे हैं?




