उमा टेक्निकल डिग्री कालेज ने मनाया 10वां वार्षिकोत्सव

सिद्धार्थनगर। उमा टेक्निकल डिग्री कालेज का 10वां अध्यागत गौरव सम्मान वार्षिकोत्सव समारोह हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी रविवार को बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। संस्था के महानिदेशक शम्भू कुशवाहा ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारत की सबसे बडी संस्था उमा टेक्निकल डिग्री कालेज है, जिसका शाखा पूरे भारत वर्ष में लगभग 250 से अधिक शाखायें संचालित है। जिसकी मान्यता उत्तर प्रदेश सरकार, भारत सरकार के साथ-साथ डोयेक से मान्यता प्राप्त है, जल्द ही एनएसडीसी संस्था से जुड़ जायेगी। उन्होंने कहा कि उमा टेक्निकल डिग्री कालेज हेड आफिस सिद्धार्थनगर में विभिन्न प्रान्तो से आये शाखा निदेशक छात्र-छात्रायें युवा जो देश के भविष्य हैं, उन्हे चट्टान की तरह फौलाद की तरह बेरोजगारी से युद्ध करने के लिए सशक्त और मजबूत बनाकर इसी बेरोजगारी के युद्ध में विजय हासिल करने के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है। इसी वजह से भारत के कोने कोने में इसकी शाखाएं आये दिन स्थापित हो रहे हैं और हमारे देश के युवा ही देश के भविष्य है अगर युवा पीढ़ी शसक्त होगी तो देश शसक्त होगा तो विश्व में अपने देश का नाम रोशन होगा और एक दिन अवश्य विश्व गुरु कहलायेगा। संस्था के महानिदेशक शम्मू कुशवाहा, महासचिव सुरजीत कुमार मोदनवाल, मुख्य सलाहकार राजेश वरुण, चीफ डायरेक्टर भारतवर्ष पंकज जायसवाल, सहायक चीफ डायरेक्टर भारतवर्ष, रोहित शर्मा, चीफ डायरेक्टर उत्तर प्रदेश जीतनारायण तिवारी, सहायक चीफ डायरेक्टर उत्तर प्रदेश चांदनी सिंह, चीफ डायरेक्टर बिहार सुनील कुशवाहा, कानूनी सलाहकार सुदीप श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ट जनों ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के दौरान उमा टेक्निकल डिग्री कालेज के महानिदेशक शम्मू कुशवाहा ने विभिन्न प्रान्तों से आये हुए शाखा निदेशकों का माल्यार्पण तथा बैच लगाकर स्वागत किया एवं उन्हे उपहार देकर सम्मानित किया। बर्डपुर सिद्धार्थनगर से सुरजीत कुमार मोदनवाल ने सर्वाेच्च शाखाओं में पहला स्थान प्राप्त किया। और उपहार में महानिदेशक के द्वारा बुलेट बाईक के लिए दो लाख 51 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। रुधौली से रोहित शर्मा ने दुसरा स्थान प्राप्त बुलेट बाईक के लिए दो लाख 51 हजार रुपये का चेक प्राप्त किये। कुशीनगर से बीरबल चौहान तथा सह शाखा निदेशक अंकित यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। और उपहार में महानिदेशक के द्वारा बुलेट बाईक दिया गया। टॉप टेन में शाखा गोरखपुर से जीत नारायण तिवारी ने पहला स्थान प्राप्त कर डबल डोर फ्रीज प्राप्त किया। बाजार गोसाई आजमगढ़ से अमन मोदनवाल ने टॉप टेन शाखाओं में दूसरा स्थान प्राप्त कर डबल डोर फ्रीज प्राप्त किया। शाखा शोहरतगढ़ से अमन प्रजापति ने तीसरा स्थान प्राप्त कर डबल डोर फ्रीज प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के स्टॉफ, रजनी पाण्डेय, अभिनन्दन कुशवाहा, शिवा त्रिपाठी, शिवमणी दूबे, प्रतिमा यादव, अनामिका दूबे, दिव्या गुप्ता और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।




