उत्तर प्रदेशबहराइच
समर कैंप द्वारा बच्चों को मिल पा रही ज्ञानवर्धक जानकारियां

बहराइच। राजकीय हाईस्कूल टेण्डवा सिस्टीपुर में आज दिनांक 06/06/2025 को समर कैम्प के अन्तर्गत आयोजित गतिविधियों में सबसे पहले छात्र- छात्राओं को योग एवं व्यायाम का अभ्यास कराया गया तत्पश्चात प्रधानाध्यापक बच्छराज द्वारा विद्यार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्परिणाम के विषय में बताया गया। इसके स्थान पर कपड़े, कागज एवं जूट के थैले का प्रयोग करने का सुझाव दिया गया।




