स्वर्गीय बी.एन. सिंह की 26 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

सिद्धार्थनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषदउत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष ई0हरिकिशोर तिवारी और महामंत्री शिवबरन सिँह यादव के आवाहन पर रविवार को परिषद के संस्थापक सदस्य कर्मचारियों के मसीहा प्रणेता श्री स्वर्गीय बी एन सिंह जी की 26 वीं पुण्यतिथि को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष पूरे आदर सम्मान के साथ मनाया गया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बैनर तले जनपद पदाधिकारीयो द्वारा स्व श्री बी एन सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर फूल माला चढ़ाई गई। उक्त जानकारी परिषद के बस्ती मंडल के मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति ने दी। मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्व श्री बी एन सिंह जनवरी 1966 में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की स्थापना की थी तब से लेकर आज से 26 वर्ष पूर्व तक उन्होंने लगातार कर्मचारियों के लिए संघर्ष किया। उनके संघर्षाे की देन है कि आज हम केंद्र के समान वेतन पा रहे हैं, स्वर्गीय बी सिंह कर्मचारियों के संघर्ष के कारण 56 दिन जेल में और 4 साल बिना वेतन के बिताये। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष अनिल सिँह ने एवं संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने किया। जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी लोगों को स्व बी एन सिंह जी के जीवनी से सीख लेनी चाहिए तथा किसी भी आंदोलन को सफल करने के लिए तन मन धन से संघर्ष करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करनी चाहिए तथा आठवां वेतन आयोग अबिलंब लागू की करना चाहिए। इस अवसर पर पदाधिकारियों द्वारा एक एक करके चित्र पर पुष्पार्जन किया गया। श्रद्धांजलि सभा को परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, पेंशनर्स संगठन के अध्यक्ष अवधेश यादव,परिषद के कोषाध्यक्ष महेश्वर पांडेय, उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघके अध्यक्ष जगनारायण,अधीनस्थ सेवा संघ से रामशब्द, प्रधानाचार्य परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष, लेखपाल संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष, आयुर्वेद फार्मासिस्ट एसोसिएशन से केहरी प्रसाद प्रजापति, विद्युत पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया ।




