इटवा विकास खन्ड के ग्राम पंचायत जनिकौरा मे भ्रष्टाचार का खुला पोल

इटवा/सिद्धार्थनगर। विकास खन्ड इटवा के ग्राम पंचायत जनिकौरा अनियमितता पर 27 लाख रुपये वसूली की संस्तुति, केस के निर्देश के इटवा से विधायक व नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय की ओर से इटवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत जनिकौरा में मनरेगा और ग्राम निधि में भ्रष्टाचार करने के संबंध मे शिकायती पत्र दिया गया था जिसकी जांच राज्य स्तरीय टीम द्धारा किया गया। जांच के दौरान मनरेगा वा निधि से कराऐ गये दोनों योजनाओं में लगभग 27 लाख रुपये की गड़बड़ी पाई गई। त्रिस्तरीय जांच टीम ने संबंधित ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव से वसूली करने की संस्तुति की है। इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के भी निर्देश मिले हैं। अग्रिम कार्यवाही के लिए पंचायती राज विभाग जिलाधिकारी के समक्ष पत्रावली प्रस्तुत करने की तैयारियों में जुट गया है। इटवा के विधायक नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने शासन में एक शिकायती पत्र देकर इटवा विकास खंड के ग्राम पंचायत जनिकौरा में मनरेगा और ग्राम निधि की धनराशि से बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाया था। इस मामले में शासन स्तर से तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया था। टीम में संयुक्त विकास आयुक्त देवी पाटन मंडल राकेश कुमार पांडेय, जिला विकास अधिकारी बलरामपुर कमलेश कुमार सोनी, प्रभारी सहायक अभियंता डीआरडीए बलरामपुर शामिल थे। टीम ने जनिकौरा गांव में पहुंचकर शिकायती पत्र के बिंदुओं की जांच-पड़ताल की वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2024-25 तक मनरेगा व ग्राम निधि से कराए गए कार्यों का रेंडम जांच की। टीम ने 36 कार्यों का स्थलीय, अभिलेखनीय जांच की इसमें मनरेगा के 16 कार्य, ग्राम निधि के 20 कार्य शामिल थे। स्थलीय जांच में मनरेगा के सात कार्यों पर 1599575 रुपये व ग्राम निधि के 11 कार्यों पर 1100340 रुपये की धनराशि वसूली योग्य होना पाया। टीम ने पाया कि 36 निर्माण कार्यों से संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा उपलब्ध कराई गई पत्रावलियों के अभिलेख परीक्षण में जांच समिति द्वारा पाया गया कि कराए गए निर्माण कार्यों की पत्रावलियां सुव्यवस्थित नहीं है। इस मामले में अनुसचिव अजय कुमार मिश्र ने आयुक्त ग्राम्य विकास, जिलाधिकारी को पत्र भेजकर दोषी के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराते हुए गबन की श्रेणी में आई धनराशि की वसूली करने का निर्देश दिया है। जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि शासन से पत्र मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए पत्रावली तैयार कराई जा रही है। इन कार्यों में मिली अनियमितता इटवा के ग्राम पंचायत जनिकौरा में जिन कार्यों में गड़बड़ी मिली, उनमें मनरेगा के तहत जनिकौरा से खिरहिटिया में मंटू के घर से जानकी के खेत के सरहद तक नाली निर्माण कार्य,जनिकौरा में धोविया तालाब खुदाई एवं सफाई कार्य, भुसैलवा में मुरदहिया तालाब खुदाई, शिवपूजन के घर से समय माता, मन्दिर तक इंटरलाकिंग, सीसी निर्माण कार्य, मुड़िला बक्शी में खड़जे से बलिराम के घर तक मिट्टी एवं खड़ंजा कार्य, केतार के घर से प्राइमरी स्कूल तक इंटर लाकिंग कार्य, काली माता मंदिर के पास मिनी सचिवालय पर बाउंड्रीवाल एवं गेट निर्माण शामिल है। जब कि ग्राम निधि से जनिकौरा में राजस्व ग्राम में मिनी सचिवालय का बाउंडीवाल, पंचायत भवन एवं बाउंड्रीवाल शौचालय, पंचायत भवन में सीएससी निर्माण, उजागिर के धर से बलिराम के घर होते हुए त्रिलोकी के खेत तक नाली मरम्मत, सुंदर लाल के घर से नरायन के खेत तक नाली निर्माण, पीडब्लू रोड से मतीन के घर तक सीसी रोड मरम्मत, गुलाम के घर से पुलिया तक नाली मरम्मत कार्य, सजरून निशा के घर से पुलिया तक सीसी रोड, जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में मिट्टी पटाई, निजाम के घर से दुखी के घर तक खड़जा मरम्मत कार्य शामिल रहा है।




