गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

भावपूर्ण माहौल में हुई खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार की विदाई

डुमरियागंज। डुमरियागंज ब्लॉक में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार का स्थानांतरण शोहरतगढ़ ब्लॉक में होने के बाद एक विदाई समारोह ब्लॉक संसाधन केंद्र के प्रशिक्षण हाल में सोमवार को आयोजित कर शिक्षको ने भाव पूर्ण माहौल में विदाई दी गई। कार्यक्रम में ब्लॉक संसाधन केंद्र के कर्मचारी व शिक्षकों द्वारा स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर विदाई दी। इस मौके पर राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक नसीम अहमद ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने अपने 3 वर्ष के कार्यकाल में शिक्षकों को काफी प्रेरित किया। उनके मार्गदर्शन व कुशल नेतृत्व में कार्यों का संपादन बेहतर ढंग से हुआ। इस मौके पर अपने संबोधन में नफीस हैदर रिज़वी ने कहा कि एक अधिकारी को कुशल नेतृत्व और उनके व्यवहार के लिए हमेशा याद किया जाता है। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी के रूप में सभी शिक्षकों को प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि दायित्व के निर्वहन में सभी को साथ लेकर चलते रहे उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। अपने संबोधन में जीएच कादिर ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी के रूप में उन्होंने बेहतर ढंग से कार्य किया है उन्होंने शालीनता के साथ शिक्षकों के बीच रहकर अपने दायित्व का निर्वहन किया है। कार्यक्रम को तिलकराम व श्रीश चंद्र ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन सैयद नफीस हैदर रिज़वी ने किया। इस मौके पर एमआईएस प्रेम प्रकाश चौबे, अमित मिश्रा, विजय श्रीवास्तव, मुस्ताक अहमद, गणेश गौड़,पूनम मैडम, अहमद हुसैन फारूकी, अकमल हुसैन फारूकी, अहमद सईद,राम कुमार वर्मा, सत्यनारायण ,अतहर मलिक, मोहम्मद सादिक,अमृतलाल, शकील अहमद, रियाज,मेहंदी रिजवी आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!