नगर पालिका अध्यक्ष ने निर्माणधीन विकासकार्यों का लिया जायजा

बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने बलरामपुर नगर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र मौर्य के साथ झारखंडी सरोवर,तुलसीपार्क के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण,टीचर्स कालोनी,रानी तालाब सरोवर के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य,एवं सुआव के पास बने कर्बला का निरीक्षण कर कार्य के प्रगति की समीक्षा की। नगर पालिका अध्यक्ष ने संबंधित ठेकेदार व अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए कि नगर क्षेत्र में जो भी विकास कार्य चल रहे हैं,वह गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए। निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने निर्माण सामग्री को परखा और चल रहे विकास कार्यों को और भी बेहतर ढंग से करने के बारे सुझाव मांगे जिससे कार्य को बेहतर बनाया जा सके। उक्त अवसर पर डीपी सिंह बैस,संजय शर्मा,जेई सिविल अविनाश यादव,जेई जल धर्मेंद्र कुमार गौड़,सभासदराघवेंद्र कांत सिंह मंटू,गौरव मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




