उत्तर प्रदेशबहराइच
महिला सशक्तिकरण गोष्ठी विकास खंड मुख्यालय पयागपुर पर हुई आयोजित
दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर। महिला सशक्तिकरण गोष्ठी विकास खंड मुख्यालय पयागपुर पर आयोजित की गई, जिसका संचालन व दायित्व का निर्वाहन अनुपम शुक्ला ने किया मुख्य अतिथि डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि समय प्रसाद मिश्रा ने राम जन्म भूमि का चित्र सप्रेम भेंट किया। इसके उपरांत आयोजन में आयी हुई महिलाओं का भी स्वागत किया गया। उपस्थित सभी विद्वतजनों के विचार लोकमाता अहिल्या बाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति सभा पर प्राप्त हुए। इस अवसर पर एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख पयागपुर गीता देवी , सदस्य जिला पंचायत समय प्रसाद मिश्रा , ललिता चक्रवती, श्यामजी मिश्रा, राम गोपाल शुक्ल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।




