गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशश्रावस्ती

यातायात माह में श्रावस्ती पुलिस का व्यापक जागरूकता अभियान दैनिक बुद्ध का संदेश

श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती राहुल भाटी के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार उत्तम एवं क्षेत्राधिकारी यातायात भरत पासवान के पर्यवेक्षण में, प्रभारी यातायात मो० शमीम द्वारा 18 नवम्बर 2025 को यातायात माह के अंतर्गत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम और चेकिंग अभियान चलाया गया। थाना मल्हीपुर क्षेत्र के लॉर्ड कृष्णा पब्लिक कृषि इंटर कॉलेज, पटना वीरगंज (श्रावस्ती) में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व स्टाफ को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में राह-वीर योजना एवं उससे प्राप्त होने वाली प्रोत्साहन राशि की विस्तार से जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन न चलाने, तथा मादक पदार्थ सेवन कर वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान यातायात जागरूकता संबंधित पम्पलेट भी वितरित किए गए और सभी से नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार बिना नंबर प्लेट वाले डम्पर/ट्रक आदि के विरुद्ध चलाए जा रहे 7 दिवसीय विशेष अभियान के तहत जनपद के विभिन्न मार्गों पर सघन चेकिंग करते हुए बिना नंबर प्लेट वाहनों पर विधिक कार्रवाई की गई। जनपद के प्रमुख चौराहों, तिराहों और बाजारों में जनता को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में चालान करते हुए अधिकतम शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!