उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर
रोटावेटर में फंसने से किशोर की मौत

संतकबीर नगर। धर्म सिंघवा थाना क्षेत्र ग्राम कंवर कवि निवासी 16 वर्ष शुभम यादव पुत्र बबलू यादव की रोटावेटर में फंसने से मौत हो गई स्थानीय लोगों के मुताबिक शुभम अपने नाना राम उजागीर यादव के घर ग्राम अमरहा में रहता था। घटना मंगलवार को अपराध 3रू00 बजे की करीब हुई शुभम ट्रैक्टर पर बैठा था पीछे से उतरते समय उसका पैर फिसल गया वह रोटावेटर के चपेट में आ गया मौके पर ही उसकी मौत हो गई ।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी बौरब्यास सत्येंद्र सिंह कांस्टेबल सोनू यादव के साथ घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शुभम की शव को रोटावेटर से निकला पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा है।




