गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सांसद जगदंबिका पाल की कार डिवाइडर से टकराने से बाल बाल बचे गनर

सिद्धार्थनगर। सोमवार को सुबह मुख्यालय के सनई चौराहे पर सांसद जगदंबिका पाल की कार डिवाइडर से टकरा गई जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया बताया जाता है की सिद्धार्थनगर-बस्ती मार्ग पर शहर के सनई तिराहे के पास सोमवार की सुबह बोलेरो से भिड़ने के बाद कार डिवाइडर से टकरा गई इससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सांसद दूसरे वाहन में सवार थे। सांसद जगदंबिका पाल लखनऊ से सिद्धार्थनगर आ रहे थे। सांसद जिस कार में सवार थे, वह आगे निकल गई। उनके साथ चल रही दूसरी कार सिद्धार्थनगर में सनई तिराहे के पास बोलेरो से भिड़ने के बाद डिवाइडर से टकरा गई। बताया गया कि उसमें सांसद का गनर था। हालांकि, कार का एयर बैग खुल जाने से कोई हताहत नहीं हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!