उत्तर प्रदेशबहराइच
विद्यालय में बालिकाओं को सीओ ने दी जानकारी

तेजवापुर। महन्त जागेश्वरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतापुर नंदवल में महसी क्षेत्राधिकारी डीके श्रीवास्तव ने बालिकाओं को मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बालिकों को महिला संबंधित अपराध की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर भी बताया। इस मौके पर उपनिरीक्षक ज्ञानमणि त्रिपाठी,अमित कुमार,हेड कांस्टेबल महेश राय, राजेंद्र कुमार,महिला आरक्षी पल्लवी,राधा वर्मा व पूजा मौजूद रहीं।




