गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

शपथ पत्र देकर डीएम से की प्रधान के कार्याे के जांच की मांग

बांसी/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड बांसी के तेजगढ़ निवासी चीनक पुत्र बहादुर ने शपथ पत्र देकर ग्राम पंचायत तेजगढ़ में प्रधान द्वारा कराये गये कार्यों के जांच की मांग की है। अपने द्वारा भेजे गये नोटरी बयानहल्फी के माध्यम से शिकायत की है कि प्रधान ने सरकार द्वारा प्रदत्त की जा रही धनराशि का धडल्ले से दुरूपयोग किया जा रहा है, मनरेगा योजना मे चल रहे मस्टर रोल के मुताबिक कम मजदूर, रोजगार सेवक की लापरवाही के अलावा सेक्रेटरी व जेई पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। अपने शिकायत पत्र में लिखा कि कार्य भी मानक के अनुरूप नही हो रहा है। वहीं इन्टरलाकिंग में बालू के स्थान पर खेत की मिट्टी, ईंटे की किस्म घटिया तथा चौदहवा वित्त एवं पन्द्रहवा वित्त का पैसा निकालकर उसका दुरूपयोग, ग्राम प्रधान द्वारा गांव में जितना भी विकास कार्य कराया गया है, वह सभी कार्य मानक के विपरीत किया गया है। उन्होंने मांग की है कि ऐसी दशा में ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत के द्वारा कराये गये कार्यों की जांच कराकर व ग्रामवासियों व प्रार्थी का बयान लेकर ग्राम प्रधान के विरूद्ध विधिक कार्यवाही किया जाना न्यायोचित एवं जनहित में है। इस बारें में शिकायत कर्ता ने कहा कि 19 मई को जिलाधिकारी एवं बीडीओ को शिकायत दे दिया गया है, अभी तक कोई भी न तो जांच आया है, न ही किसी ने मुझ से सम्पर्क किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!