गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

शिक्षक समस्याओं को लेकर प्राशिसं ने किया बीएसए से वार्ता

सिद्धार्थनगर। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी के नेतृत्व में पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल बीएसए से मिला और शिक्षक समस्याओं के समाधान पर चर्चा किया। बीएसए कार्यालय के सभागार में आयोजित वार्ता में जिलाध्यक्ष ने कहा कि 15000 बैच के शिक्षकों को प्रत्येक वर्ष जनवरी में वेतनवृद्धि मिलना चाहिए। चयन वेतनमान के लिए पात्र बहुत से शिक्षकों का नाम पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं हो रहा है़ यही हाल प्रोन्नत वेतनमान से संबंधित है़। कहा कि 12460 शिक्षक भर्ती के तहत कई शिक्षकों का अवशेष भुगतान आदेश नहीं हुआ है़। इसे शीघ्र जारी होना चाहिए। इसके अलावा एक दिन के चिकित्सा अवकाश के स्वीकृति , निरीक्षण में किसी विशेष परिस्थिति में शिक्षक के अनुपस्थित मिलने पर वेतन भुगतान आदेश जारी करने सहित अन्य मांग रखा गया। बीएसए शैलेश कुमार ने बताया कि चयन वेतनमान के लिए पात्र शिक्षकों का नाम प्रदर्शित कराने के लिए पत्राचार किया गया है़। अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी बीएसए ने सकारात्मक आश्वासन दिया। इस दौरान गयानंद मिश्रा ,एके श्रीवास्तव , शिवाकांत दूबे ,इंद्रसेन सिंह , सुधाकर मिश्र ,अरुण सिंह ,आशुतोष उपाध्याय, श्रीचंद ,उमेश मिश्रा, अरुण सिंह ,अनिल पांडेय , दिनेश शर्मा ,श्रीष चंद ,अकबाल आदि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!