गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

कांग्रेस पार्टी द्वारा संगठन सृजन कार्यक्रम हुआ संपन्न

बलरामपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जिला बलरामपुर मुख्यालय पर कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजेश सिंह व कैप्टन बंशीधर मिश्रा मौजूद रहे जनपद के कोने-कोने से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारियो ने कार्यक्रम में भाग लिया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने कहा कि प्रदेश संगठन से जो भी जिम्मेदारी हम लोगों को दी जाएगी उसे हम और हमारे साथी पूरा करेंगे इसी कड़ी में जिला अध्यक्ष शिवलाल कोरी ने कहा कि हमारी पार्टी और संगठन दोनों मजबूत हैं आगे जो भी जिम्मेदारी हमें दी जाएगी हम उसे पूरा करेंगे पूर्व अध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा कि हमारा संगठन पहले भी मजबूत था और आगे भी मजबूत रहेगा कार्यक्रम को मुख्य अतिथि राजेश सिंह ने कहा कि बलरामपुर क्षेत्र की 4 विधानसभाओं में हमें पूरी मजबूती से न्याय पंचायत स्तर तक मजबूत संगठन खड़ा करना है वहीं मुख्य अतिथि कैप्टन बंशीधर मिश्रा ने कहा कि हम पूरी तरह से आपके साथ हैं और हमें किसी भी दशा में संगठन को मजबूत करना है उसके लिए जो भी मुझसे सहयोग होगा मैं देने के लिए तैयार हूं इसी तरह पार्टी के पूर्व सचिव चंद्रशेखर मिश्र पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजबहादुर यादव देवेंद्र पांडे प्रतीक मिश्रा पंकज गुप्ता अवधेश पाल सिंह विनय मिश्रा धर्मेंद्र पांडे डॉक्टर राकेश तिवारी डा हमीद खलीलुल्लाह धर्मेंद्र मिश्र राम बहादुर दुबे उमाशंकर तिवारी तियुगी नारायण त्रिवेदी धर्मेंद्र पांडे शकील अहमद भीष्म सिंह बृजेश चौहान प्रियांशु अनिल कुमार हीरालाल मुजीबुर रहमान इबरार अहमद शाहिद बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ नेता मारकंडे मिश्रा ने किया अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष शिवलाल कोरी ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!