पदोन्नति के बाद भी बढ़नी ब्लॉक में डटे है बीडीओ यशोवर्धन सिंह

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। भले ही बढ़नी खंड विकास अधिकारी यशोवर्धन सिंह का स्थानांतरण सिद्धार्थनगर जनपद से शाहजहांपुर जनपद के लिए हो गया हो लेकिन जिलाधिकारी द्वारा कार्य मुक्त नहीं किए जाने की दशा में अब भी ब्लॉक में जमे हुए हैं। विदित हो अनु सचिव अजय कुमार मिश्रा के पत्रांक संख्या आर-830/38-1001(010)/18/2024, लखनऊ रू दिनांक 06 मई, 2025 उत्तर प्रदेश शासन ग्राम विकास अनुभाग-1 के पत्र पर तत्काल प्रभाव से खंड विकास अधिकारी बढ़नी यशोवर्धन सिंह की पदोन्नति के फल स्वरुप उपायुक् (श्रम रोजगार) जनपद शाहजहांपुर के रिक्त पद में हुई है। स्थानांतरण के मामले को लेकर पूर्व में जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर० ने बताया था कि खंड विकास अधिकारी बढ़नी यशोवर्धन सिंह को अभी कार्य मुक्त नहीं किया गया है, कार्यमुक्त होने के बाद उन्हें नवीन तैनाती पर भेजा जाएगा, तो वहीं जिला विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि बीडीओ रैंक के अधिकारी का इंतजार है। बीडीओ रैंक के अधिकारी आ जाने के बाद उन्हें कार्य मुक्त कर दिया जाएगा।




