गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ा करमहिया गाँव का सामुदायिक शौचालय

बांसी/सिद्धार्थनगर। जहाँ एक तरफ जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं व ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारियो को हर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश दिया है कि ग्राम पंचायतों में बनाये गये सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन मानकों के अनुसार क्रियाशील कराया जाय। परन्तु ब्लाक के जिम्मेदारों सहित ग्राम पंचायत सचिव व प्रधान द्वारा अधिक से अधिक कमाई के चक्कर में जिलाधिकारी के आदेशों निर्देशो की धज्जियां उड़ाया जा रहा है । ताजा मामला विकास खण्ड मिठवल के ग्राम पंचायत करमहिया का है। जहाँ पर ब्लॉक के जिम्मेदारों की कृपा से मानको की अनदेखी कर पूर्व में बने अपूर्ण सामुदायिक शौचालय पर मरम्मत व हैण्डपम्प मरम्मत व रिबोर के नाम पर सचिव व प्रधान द्वारा भारी धन निकासी कर गोलमाल किया गया है। बताया जाता है कि पिछले पंचवर्षीय में बना सामुदायिक शौचालय आज भी अपूर्ण है जिस पर ग्राम पंचायत के जिम्मेदार मरम्मत के नाम पर भुगतान कर मलाई काट रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जिले के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर जाकर सामुदायिक शौचालय सहित विकास कार्यों की जांच करे तो सच्चाई अपने आप सामने आ जायेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!