शोहरतगढ़ पुलिस ने 04 नफर वारण्टियों को किया गिरफ्तार

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ सुजीत राय के कुशल निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़़ विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में गुरुवार को थाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा वाद संख्या 369/16 धारा 325, 323, 504, 506 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वारण्टीगण भगवानदीन व सन्तोष, वाद संख्या 118/21 धारा 128 सीआरपीसी से सम्बन्धित वारन्टी प्रभु दयाल तथा वाद संख्या 42/2013 धारा 363, 366, 376 भा0द0वि0 व पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित मुबारक अली वारन्टी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार वारन्टियों में प्रभु दयाल पुत्र रामदास ग्राम लुचुईया, भगवानदीन पुत्र सहती उर्फ रामचन्द्र निवासी महादेवा नानकर, सन्तोष पुत्र भगवानदीन निवासी महादेवा नानकर और मुबारक अली पुत्र कायर उर्फ भूवर ग्राम जोगीबारी थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राम शंकर पाण्डेय, सत्येन्द्र कुमार मुख्य आरक्षी मदन राय, दिनेश यादव, आरक्षी प्रभाकर यादव, मुकेश यादव मौजूद रहें।




