गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

3.6 ग्राम खून पर डॉ स्वेता तिवारी ने कराया नॉर्मल डिलीवरी हो रही सराहना

बस्ती। संत कबीर नगर जिले की रहने वाली रीता 25 वर्ष का नार्मल प्रसव जीएस हॉस्पिटल पर डॉक्टर श्वेता तिवारी द्वारा कराया गया सोमवार को रीता देवी को प्रसव पीड़ा चालू हुआ परिजनों ने नजदीकी हॉस्पिटल नन्दौर लेकर गए डिलीवरी के दौरान पता चला कि रीता देवी को 3रू6 ग्राम ही ब्लड है यह देखकर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गोरखपुर न जाना पड़े इसके लिए परिजनों ने कई अस्पताल का दरवाजा खटखटाया लेकिन सफलता नहीं मिली। संत कबीर नगर की बंगहीया की रहने वाली रीता देवी के परिजन रीता को लेकर काफी परेशान थे और डॉक्टर द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा था।परिजनों द्वारा रिता को बस्ती लाया गया जहां पर कम खून होने की वजह से गोरखपुर रेफर करने को कहा गया लाचार बेबस परिजन बस्ती में अच्छे अस्पताल का पता करने में लग गए जहां पर उनकी डिलीवरी हो जाए। किसी के माध्यम से परिजनों को जीएस हॉस्पिटल के बारे में पता चला रीता को लेकर परिजनों ने जीएस हॉस्पिटल पहुंचे सारी रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टर श्वेता तिवारी ने नॉर्मल डिलीवरी करने का फैसला लिया डॉ श्वेता तिवारी ने अपने सूझबूझ से रीता देवी का नॉर्मल डिलीवरी करवाया और रीता देवी को बेटा पैदा हुआ। रीता और उनके नवजात शिशु दोनों पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं डिलीवरी होने के बाद परिजनों में खुशी का एक उमंग दौड़ उठा और डॉक्टर श्वेता तिवारी का चौतरफा प्रशंसा होने लगी। इस पर जब डॉक्टर श्वेता तिवारी से बात किया गया तो उन्होंने बताया रीता देवी बहुत ही सीरियस थी उनका बीपी ब्लड पल्स सब लो था परिजनों की ऐसी स्थिति नहीं थी की बहुत बड़े अस्पताल में ले जा सके परिजनों से बात किया गया परिजन यहां डिलीवरी करवाने के लिए तैयार हो गए हमारे स्टाफ के सहयोग से रीता देवी का नॉर्मल डिलीवरी कराया गया डॉक्टर श्वेता ने बताया मां और बेटे दोनों स्वस्थ हैं गर्भवती महिलाओं को खून कम ना हो इसके लिए समय-समय पर जांच जरूर करानी चाहिए जिससे डिलीवरी में किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!