जनता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

सिद्धार्थनगर। बुद्धवार को जनता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उदयरायगंज सिद्धार्थनगर में रानी अहिल्याबाई होलकर की 300 वी जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जिसमें निबंध लेखन प्रतियोगिता, कला एवं लेखन प्रतियोगिता तथा कक्षा में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत करने का कार्य किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा चिल्हिया के मंडल अध्यक्ष रमेश मणि त्रिपाठी रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र गुप्ता ने किया कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता श्रवण कुमार त्रिपाठी ने किया बच्चों को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष रमेश त्रिपाठी ने रानी अहिल्याबाई होलकर के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि रानी अहिल्याबाई के न्याय प्रणाली व शिक्षा प्रणाली के योगदान को देश हमेशा याद करेगा और इतना ही नहीं हमारे धार्मिक विरासत को भी उन्होंने बचाने का काम किया तथा काशी विश्वनाथ सहित कई मंदिरों का जीर्णाेद्वार भी कराया तथा ऐतिहासिक रूप से देश की सबसे ताकतवर और सफल महिलाओं में से एक महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर हम लोग विशेष कार्यक्रम कर रहे हैं उन्होंने कहा कि हमारी भाजपा सरकार आज विकास भी विरासत भी के मंत्र को आगे लेकर चल रही है आज चाहे नारी सशक्तिकरण की बात हो यह सांस्कृतिक पुनर्जागरण की बात हो हर दिशा में भाजपा सरकार कार्य कर रही है कार्यक्रम में मंडल महामंत्री पद्माकर शुक्ला, मंडल मंत्री जितेंद्र चौधरी, नीरू ओझा, पंकज चौधरी राम बहादुर शेष नारायण ओझा सहित विद्यालय के अध्यापक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।