श्री सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

सिद्धार्थनगर। शहर के श्री सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी बाजार सिद्धार्थ नगर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन विद्यालय के प्रबंधक श्री संजय सिंह की अध्यक्षता में किया गया । वर्ष 2025 की परीक्षा में हाई स्कूल व इण्टर में सर्वाेच्च तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को ग्लोबल पीस एवं हार्मनी फाउंडेशन सिद्धार्थनगर की संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र कुमार मद्धेशिया तथा सचिव शिव कुमार तिवारी की तरफ से प्रथम तीन स्थान पर रहने वाले छात्राओं को क्रमशः 11000,5000 व 3000 की नकद धनराशि ,शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इंटर में प्रथम स्थान पंकज कुमार द्वितीय स्थान शुभम विश्वकर्मा तथा तृतीय स्थान अमन फखर, हाई स्कूल में प्रथम स्थान शिवांगी सिंह द्वितीय स्थान रिया शर्मा तथा तृतीय स्थान सान्या कसौधन का रहा। समारोह को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र कुमार मद्धेशिया ने बताया कि यह कार्यक्रम विद्यालय में अनवरत चलता रहेगा तथा आईआईटी/ नीट में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यालय के छात्र-छात्राओं को संस्था के तरफ से 51000 की नगद धनराशि देकर सम्मानित किया जाएगा ।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनय अनमोल ने संस्था के अध्यक्ष व सचिव का हृदयतल से आभार ज्ञापित करते हुए बताए कि विद्यालय में अधिकतर ग्रामीण प्रवेश और गरीब घरों के बच्चे अध्ययन करते हैं, ऐसे में संस्था द्वारा किया गया यह अनूठा पहल निश्चित रूप से बच्चों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करेगा जिससे वह और मेहनत करके समाज की दशा व दिशा को बदलने का कार्य करेंगे । डॉक्टर हृदय नारायण मिश्र ने बताया कि कठिन परिश्रम, तीव्र इच्छा व अनुशासन ही सफलता की कुंजी है । समारोह को डॉक्टर प्रकाश श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। मंच का संचालन बृजेश मणि त्रिपाठी द्वारा किया गया । इस अवसर पर अभिभावक निकुंज सिंह शिक्षक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, रणजीत चौधरी मुकुल कुमार, डा रंजनी रंजन गिरिजेश कुमार सिंह, महेंद्र, राम उजागिर ,मानसिंह रामकरन,मधुरेंद्र मिश्रा, विनय कुमार गुप्ता, रश्मि पांडेय, अंकित यादव, बृजेश कुमार, संतोष कुमार तथा समस्त शिक्षणेतर कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।




