डुमरियागंज के 40 हज यात्रियों में से 37 ने कराया टीकाकरण

डुमरियागंज। हज 2025 के हज यात्रियों का टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम मदरसा खैरुल उलूम टेक्निकल कॉलेज बंगवा डुमरियागंज के सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें जिला ट्रेनर हज कमेटी मौलाना निजामुद्दीन द्वारा समस्त हज यात्रियों को टीकाकरण के उपरांत हज के बारे में पूर्ण प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा डॉ विकास चौधरी के निर्देश पर समस्त हाजियों को इन्फ्लूएंजा एवं मिनिजाइटिस का टीका साथ में पोलियो की खुराक पिलाकर प्रमाण पत्र सभी को उपलब्ध कराया गया। शोएब अख्तर बीएमसी यूनिसेफ द्वारा टीकाकरण के महत्व को बताते हुए सभी हाजियों से निवेदन किया गया कि अपने अपने क्षेत्र में 0 से 5 साल के बच्चों का टीकाकरण एवं विश्व टीकाकरण सप्ताह के अंतर्गत 10 साल और 16 साल के बच्चों को टीडी का टीका लगाने हेतु प्रचार प्रसार करने का निवेदन किया गया । टीकाकरण अभियान में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लोगों को देते हुए कहा गया कि सभी लोग सतर्कता बरते और अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। स्वास्थ्य टीम में डॉक्टर शफीक अहमद, दिलीप चतुर्वेदी ,सुनैना ,शशि ,कुमारी गीता चौधरी, अनामिका पांडे ,ए आ रो मोहम्मद साकिब ,सहित हाजी मोहम्मद खुर्शीद मोहम्मद साजिद मोहम्मद इस्लाम आदि उपस्थित रहे।




