उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
अधिवक्ताओं ने विधायक विनय वर्मा से किया मुलाकात

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। विधायक विनय वर्मा द्वारा जनता दर्शन एवं जनता सेवा कार्यक्रम में सोमवार को आवास/कैम्प कार्यालय, टीचर कॉलोनी, गड़ाकुल, शोहरतगढ़ में प्रतिष्ठित बार एसोसिएशन सिद्धार्थनगर के अधिवक्ताओं का आगमन हुआ। विधायक ने आयें हुए सभी अधिवक्ताओं से मुलाकात कर सबका कुशल क्षेम जाना। इस दौरान बार एसोसिएशन सिद्धार्थनगर के अधिवक्ताओं द्वारा भगवान राम एवं भगवान राधे-कृष्ण की फोटो स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। साथ ही अधिवक्ताओं ने जिले के कई मुद्दों पर विधायक से चर्चा परिचर्चा किया गया। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इन्दु सिंह, उपाध्यक्ष प्रशान्त कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र, अधिवक्ता शेषमणि प्रजापति, सहोदर त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहें।




