गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

ग्राम पंचायत अहलाद नगर में सचिव द्वारा प्रधानमंत्री आवास को लेकर किया प्रचार- प्रसार

शिवपपुरा/बलरामपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए से बेघर लोगों की मदद करना चाहती है। तो ऐसे में पक्का घर बनाने के लिए ग्रामीण लाभार्थियों को सरकार की तरफ से 1.20 लाख रुपए तक की वित्तीय सहायता की जाती है। ठीक इसी तरह से जो लोग शहरी लाभार्थी हैं इन्हें पक्के आवास के लिए 2.40 लाख रुपए की राशि दी जाती है। हम आपको बताते चले कि ग्राम पंचायत अहलाद नगर में ग्राम पंचायत अधिकारी अनूप कुमार सैनी व ग्राम प्रधान प्रभात कुमार वर्मा द्वारा ग्राम पंचायत भवन में आवास पाने पात्र लोगों को एकत्रित करके प्रधानमंत्री आवास के बारे में जानकारी दिया और बताया कि अभी तक नूरजहाँ पत्नी मिलाप अली, पर्वती पत्नी रमेश कुमार, सुशीला पत्नी लक्ष्मन और सोनपती पत्नी राम निवास का के वाई सी फर्म भरा गया है ग्राम पंचायत में 15 से 20 लोग आवास पाने के पात्र है और लोगों को इसके बारे में जानकारी दिया गया है गाँव मे नेटवर्क की समस्या होने के कारण के वाई सी करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं। मौके पर महेंद्र सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान प्रभात वर्मा और कई दर्जनों की संख्या में महिला व पुरुष उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!