गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जिला एकीकरण समिति ने मनाया भीमराव अंबेडकर की जयंती

मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला अधिकारी हुए शामिल

सिद्धार्थ नगर। जिला एकीकरण समिति सिद्धार्थ नगर द्वारा बाबा साहब डा .भीमराव अंबेडकर जन्म दिवस समारोह का आयोजन डॉ भीमराव अंबेडकर सभागार में एक उत्सव के रूप में संपन्न हुआ ।उक्त अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शीतल सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत व कार्यक्रम अध्यक्ष डा राजा गणपति आर जिलाधिकारी, विशिष्ट अतिथि जयेन्द्र कुमार मुख्य विकास अधिकारी,जीपी कुशवाहा,जिला विकास अधिकारी,संदीप सिंह उपायुक्त मनरेगा समेत तमाम अधिकारी कर्मचारी व एस एस बी के जवानों ने डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण का नमन किया ।कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करती हुई शीतल सिंहअध्यक्ष जिला पंचायत सिद्धार्थनगर ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माता व सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे ।उन्होंने भारतीय समाज में व्याप्त जाति प्रथा व समाजिक असमानता को समाप्त कर अस्पृश्यता का निवारण किया ।डॉ भीमराव अंबेडकर को दलितों के मसीहा समाजसेवी एवं विधिवेत्ता के रूप में जाना जाता है ।उन्होंने देश की स्वतंत्रता के पश्चात4 नवंबर 1948 को भारतीय संविधान का प्रारूप संविधान सभा में बतौर अध्यक्ष प्रस्तुत किया। हम सभी को डॉ अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए। अध्यक्षीय संबोधन में डॉ राजा गणपति आर जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर ने कहा कि बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर एक महान विचारक व समाज सुधारक थे।डॉ अम्बेडकर एक युग दृष्टा थे ।उन्होंने सामाजिक असमानता व अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाई तथा स्वतंत्रता, समता व वन्धुत्व की नींव रखी।डॉअंबेडकर ने महिला सशक्तिकरण पर भी बल देकर महिलाओं को समानता का अधिकार दिलाया। संविधान हम सभी को नैतिक व सामाजिक बोध कराती है ।डॉ अंबेडकर अपने सामाजिक और वैचारिक युगों के लिए युगों-युगों तक जाने जाएंगे।हम सभी को उनके महान कार्यों से प्रेरणा लेकर सामाजिक सुधार का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए।जिलाधिकारी नेअध्यक्ष जिला पंचायत तथा मुख्य विकास अधिकारी ने जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जिला विकास अधिकारी ने संविधान उद्देशिका स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।उक्त अवसर पर जिलाधिकारी ने लोकगीत गायक हरीराम यादव को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।अतिथियों का स्वागत व कार्यक्रम पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए विशिष्ट अतिथि जयेन्द्र कुमार मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थ नगर ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के महान विचार व समतामूलक समाज की स्थापना में प्रमुख योगदान देने पर समाज उन्हें विशेष सम्मान देता है ।हम सभी को दलितों ,वंचितों व गरीबों को शिक्षा ,स्वास्थ्य तथा विकास कार्यों में सहयोग करना चाहिए।बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा समाज में किए गए तमाम सामाजिक कुरीतियों व अंधविश्वास उन्मूलन की दिशा में प्रमुख योगदानोंसे प्रेरणा लेकर हम सभी को समतामूलक समाज की स्थापना पर बल देना चाहिए।तभी एक सबल व सशक्त राष्ट्र के निर्माण में हम सभी सहायक सिद्ध होंगे।कार्यक्रम को डॉ रजत कुमार चौरसिया मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत तमाम लोगों ने भी संबोधित किया।उक्त अवसर पर लोकगीत गायक हरीराम यादव द्वाराडॉ भीमराव अंबेडकर पर सोहर प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का संचालनसिद्धार्थ शंकर ने किया।कार्यक्रम में जीपी कुशवाहा जिला विकास अधिकारी,संदीप कुमार सिंह उपायुक्त मनरेगा,अरुण कांत सिंह क्षेत्राधिकारी (पुलिस) सदर.एडवोकेट जयशंकर प्रसाद.डॉ विजय बहादुर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी.शैलेश कुमार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी.विभा चतुर्वेदी प्रतिनिधि जिला विद्यालय निरीक्षक.उमाशंकर.रामनाध.समाजसेवी राणा प्रताप सिंह.नाजिर जयप्रकाश.मोहम्मद मोहसिन.जय गोविंद धर द्विवेदी समेत तमाम लोग व एस एस बी के जवान उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!