गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पुल के पास धंस गई सड़क हादसे का शिकार हो रहे राहगीर

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के विकास खण्ड बढ़नी अन्तर्गत क्षेत्र के धनौरा बुजुर्ग से बढ़नी मार्ग पर पुल के किनारे सड़क टूट कर धंस जाने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। इस पर आवाजाही करने वाले राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इनमें सबसे अधिक स्कूली बच्चे पुल के किनारे धंसी सड़क में फसकर गिर जाते हैं। क्षेत्र के लोगों ने टूटी सड़क के निर्माण की मांग की है। क्षेत्र के ग्रामीणों के अनुसार बढ़नी से धनौरा, बरगदवा, रोईनिहवा, मानपुर, होते हुए तुलसियापुर तक पहुंचने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर 07 किमी सड़क बनाई गई है। धनौरा बुजुर्ग के पास एक पांच मीटर का पुल बना है। पुल के पास दोनों साइड पर दो मीटर सड़क धंस गई है। विभाग ने धंसे हुए सड़क के पास मिट्टी गिरवा कर छोड़ दिया है। इससे वहां कई हादसे हो चुके हैं। क्षेत्र के अखिलेश पाण्डेय, अवध नारायण पाण्डेय, अलीमुल्लाह, कन्हैया, राकेश पाण्डेय और राजू ने कहा कि पुल के पास चार से पांच दिनों कई बच्चे साइकिल लेकर गिर चुके हैं। कभी भी इस पुल के कोई बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार उच्चाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन उसके पास जो मिट्टी गिराई गई है, उसको सही नहीं कराया है। जो दुर्घटना को दावत दे रहा है। कोई जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहा है। इस सम्बन्ध में लोक निर्माण विभाग अभियन्ता प्रभात पाण्डेय बात करने पर उन्होंने बताया कि पुल के पास सड़क धंसी है, उसकी मरम्मत के लिए मिट्टी गिरवाई गई है। मिट्टी धंसे हुई सड़क में भरी नहीं गई है तो इसकी जानकारी लेकर कार्य करवाया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!