गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

शिविर में जागरूक हुए ग्रामीण ग्राम चौपाल में आयोजित हुआ वित्तीय साक्षरता शिविर

भनवापुर/सिद्धार्थनगर। विकास खंड भनवापुर के ग्राम पंचायत करहिया सघन में शुक्रवार को ग्राम चौपाल के माध्यम से वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर आरोह फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें ग्रामीणों को बैंकिंग एवं सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी विनोद मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम सचिव प्रभाकर सोनी एवं भारतीय स्टेट बैंक भनवापुर शाखा के प्रबंधक द्वारा की गई। ग्राम चौपाल के दौरान संदर्भित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। इस अवसर पर ।थ्ब् भनवापुर सहज़ाद अहमद ने बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने के उपायों पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, जनधन योजना, अटल पेंशन योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, सुकन्या समृद्धि योजना सहित बैंक द्वारा संचालित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सहज़ाद अहमद ने कहा कि वित्तीय जागरूकता आज के समय में अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे बैंक की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अवश्य लें। साथ ही किसी भी प्रकार की बैंकिंग धोखाधड़ी होने पर तत्काल टोल फ्री नंबर 1930 एवं 155260 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए जागरूकता शिविर की सराहना की।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!