जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का किया आयोजन

बहराइच। आज जनपद के प्रत्येक थाना स्तर पर “थाना समाधान दिवस”का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा थाना बौण्डी में उपस्थित रहकर ष्थाना समाधान दिवसष् की अध्यक्षता की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच हेतु विधिक निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिए गए। थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध रूप से निस्तारण करने तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है, उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया , साथ ही भूमि विवाद के मामले में राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर शीघ्र गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल के थानों में उपस्थित रहकर जन शिकायतों का निस्तारण कराने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।




