जल जीवन मिशन में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार

बलरामपुर। पचपेड़वा नगर पंचायत में बड़े पैमाने पर जल जीवन मिशन के ष्हर घर नल,हर घर जलष् स्कीम में भ्रष्टाचार दिखाई दिया है, नगर पंचायत पचपेड़वा के रामेश्वर लोहिया वार्ड में डुप्लीकेट पाइप लाइन बिछाने से लीकेज और जलापूर्ति की समस्या बनी हुई है, जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक पानी पहुंचाने की योजना में गंभीर खामियां सामने आई हैं। पाइप लाइन बिछाने का काम अधूरा छोड़ दिया गया है। पाइप लाइन में ज्वाइंट नहीं लगाए गए हैं। आए दिन लीकेज की समस्या से सड़क खोदा जा रहा है, पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है। टूटी फूटी पाइप की वजह से जलापूर्ति नही हो पा रही है। जल जीवन मिशन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक पीने का पानी पहुंचाना है, लेकिन अधूरे काम की वजह से योजना का लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य और थारू जनजाति के नेता मनोहर लाल ने बताया कि एन आर एच एम घोटाले के बाद सबसे बड़ा घोटाला जल जीवन मिशन में हुआ है।जिस पर जिले के आला अधिकारी गहरी नींद में है। आने वाले दिनों में भीषण गर्मी से पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकताहै। स्थानीय प्रशासन को इस मामले में तत्काल कार्रवाई करनी होगी।जिससे पाइप लाइन का काम सही कराकर जलापूर्ति हो सके। इस बारे में अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत पचपेड़वा अवनीश सिंह ने बताया कि यदि डुप्लीकेट पाइप लाइन बिछाया गया है तो जांच करवा कर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई कराया जायेगा।




