उत्तर प्रदेशबहराइच
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर बधानापुर में किया गया मरीजों का इलाज

बहराइच । भारत रत्न बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में बहराइच नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बेडनापुर शिव मंदिर पर किया गया। निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं दी गई। शिविर में लगभग 165 मरीजों का इलाज किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड संघ चालक महेंद्र पाल मिश्र,घुमन्तू समिति के जिला संयोजक सुंदर लाल, नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन के जिलाध्यक्ष डॉ. सारिका साहू,डा.शिफाली,डा.राहुल श्रीवास्तव,डा.अकबाल खान, फार्मासिस्ट हरिहरदेव सिंह,सीएचओ पवन कुमार, दीपशिखा,एलटी रमन श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे।




