उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
आकाशीय बिजली गिरने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत घर मे मचा कोहराम

इटवा/सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र के परसा चौराहे पर गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति मौत हो गई जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के 40 वर्षीय गौरा निवासी घनश्याम त्रिवेनी मजदूरी का काम करता था। वह मजदूरी करने के दुसरे गांव केवटली मे रहकर काम करता था। बुधवार रात से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो रही थी वो बगल के परसा चौराहे पर रुक कर चाय पानी करने लगा नास्ता करने के बाद काम पर जाने के लिए निकल रहा था तभी बादल की गरज से आकाशीय बिजली उसके ऊपर गिर गई और 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई ।




