गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

1472 गर्भवती महिलाओं का किया गया जांच

बलरामपुर। बुधवार को जनपद बलरामपुर के दो जिला स्तरीय चिकित्सालय जिला संयुक्त चिकित्सालय जिला महिला चिकित्सालय बलरामपुर, दस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों 25 प्रथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित कुल 37 स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान मनाया गया। जनपद में आज आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में कुल 1472 गर्भवती महिलाओं की जांच किया गया, 153 गर्भवती महिलाएं हाई रिस्क प्रिग्नेंसी के रूप में चिन्हित कर उपचार किया गया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज में आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का निरीक्षण किया। निरीक्षण किए जाने के समय तक कुल 46 गर्भवती महिलाओं की जांच किया गया था। सीएमओ ने निर्देशित किया कि सभी गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व समस्त जांचें अवश्य कर लिया जाय। सीएमओ बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि इस दिन गर्भवती महिलाओं, विशेष रूप से उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान की जाती है और उनका इलाज किया जाता है और उनके लिए उचित जन्म योजना तैयार की जाती है, क्योंकि उन्हें विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को विशेष देखभाल प्रदान करके मातृ मृत्यु दर को कम किया जा सकता है। इस दौरान प्रसव से पहले, प्रसव के दौरान और बाद में सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। निरीक्षण के समय अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज डॉ अनुराग पाण्डेय, चिकित्सा अधिकारी डॉ सुमंत सिंह चौहान,जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता विनोद त्रिपाठी , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज के स्टाफ आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!