नवनियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण,भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद
आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडे जिला कार्यकारिणी सहित कांग्रेस में शामिल

बलरामपुर। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अपना जनाधार मजबूत करने व जिलों में संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से जिले में कांग्रेस नेतृत्व ने नये जिलाध्यक्ष शिवलाल की घोषणा पर उन्हें पद भार ग्रहण कराया उक्त अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा कि नव नियुक्त जिला अध्यक्ष को दिल से मेरा समर्थन रहा है और आगे भी रहेगा बताते चलें कि जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर के एक होटल लान में पद भार ग्रहण करने का कार्यक्रम रखा था जिसमें भारी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे उक्त अवसर पर बलरामपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व विधायक मंगल देव सिंह पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू पूर्व जिला अध्यक्ष सफीक अहमद पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव घनश्याम मिश्र श्रावस्ती के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विद्यामणि त्रिपाठी डॉक्टर इश्तियाक अहमद देवेंद्र पांडे विनय कुमार मिश्रा केदारनाथ दुबे डॉ राकेश तिवारी पूर्व प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दीपांकर सिंह धर्मेंद्र मिश्र मोहसिन खान खलीलुल्लाह मारकंडे मिश्र शाहिद हसन टीपू बबीता आर्या आरिफा उत्साही पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजबहादुर यादव अवधेश पाल सिंह परवेज खान विशाल कश्यप अजीत सिंह अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष इबरार अहमद बृजेश चौहान मोहम्मद जमील संतोष पांडे एडवोकेट इजहार अहमद अमेरिका प्रसाद सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शिवलाल को माल्यार्पण कर बधाई दी उक्त अवसर पर शिवलाल ने कहा की पार्टी नेतृत्व ने मुझ पर जो भरोसा किया है उसे पर मैं खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा तथा पार्टी के छोटे से छोटे व बड़े से बड़े नेताओं के राय मशवरे से पार्टी को मजबूती प्रदान करने का कार्य करूंगा पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा कि मैं नव नियुक्त जिला अध्यक्ष भाई शिवलाल के साथ पूरे तन मन धन से साथ रहूंगा पार्टी जहां भी मेरी जरूरत समझेगी वहां मैं खड़ा मिलूंगा मेरे साथ जो भी कार्यकर्ता या साथी थे वे सभी शिव लाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और हम पार्टी को कभी भी कमजोर नहीं होने देंगे शपथ ग्रहण समारोह के दौरान आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडे जिला कार्यकारिणी के साथ कांग्रेस पार्टी में राहुल गांधी मल्लिकार्जुन खड़गे के विचारों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में शिवलाल के अध्यक्षता में शामिल हो गए जिसका उपस्थित कांग्रेस जनों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया कार्यक्रम का संचालन डॉ पंकज गुप्ता व अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिवलाल ने की।




