गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

उ0प्र0 सरकार गर्मी में स्कूली बच्चों को दी जायें राहत, करें छुट्टी

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर सहित तहसील शोहरतगढ़़, इटवा, डुमरियागंज, बांसी, नौगढ़ सहित ग्रामीण क्षेत्रों और आस-पास के क्षेत्र इस समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं। तापमान लगातार 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है, और सबसे ज्यादा परेशान हैं हमारे नन्हे-मुन्ने स्कूली बच्चे, जिन्हें इस झुलसती गर्मी में घन्टों तक स्कूल जाना पड़ रहा है। इतनी भयंकर गर्मी में बच्चों की तबीयत बिगड़ रही है, उन्हें चक्कर आ रहे हैं, कमजोरी महसूस हो रही है। इस स्थिति में भी अगर स्कूल खुले रहेंगे, तो यह बच्चों की सेहत के साथ अन्याय होगा। वहीं ग्रामीणों सहित नगरीय नागरिकों की तरफ से विद्यालय प्रशासन, विशेष रूप से स्थानीय सरकार से हाथ जोड़कर निवेदन है कि कृपया बच्चों की भलाई के लिए जब तक बारिश नहीं हो जाती, छोटे बच्चों वाले स्कूलों में गर्मी की छुट्टी घोषित की जायें। बच्चे हमारा भविष्य हैं। कृपया उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता दीजिए। यह अपील राजनीति नहीं, बल्कि इंसानियत और जिम्मेदारी की आवाज है। स्थानीय सरकार से खास गुज़ारिश है कि वह इस पर तत्काल संज्ञान लें और स्कूलों को निर्देश दें ताकि बच्चों को राहत मिल सकें। एक फैसला कई मासूम जिन्दगियों को आराम दे सकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!