सम्मानित हुये सेवानिवृत्त शिक्षक, बच्चों में हुआ पुरस्कार वितरित

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र शोहरतगढ़़ के प्राथमिक विद्यालय मुड़िला खुर्द में बुधवार को सेवानिवृत्त शिक्षकों का विदाई समारोह एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। सेवानिवृत्त शिक्षकों को मुख्य अतिथि उ0प्र0 प्रा0शि0 संघ प्रदेश उपाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी ने फूलमाला पहनाकर, अंगवस्त्र व धार्मिक ग्रन्थ भेंटकर सम्मानित किया। स्कूल के बच्चों के बीच प्रगति पत्र व पुरस्कार का वितरण भी हुआ। मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि उ0प्र0 प्रा0शि0 संघ प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी ने कहा कि सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों की एक प्रक्रिया है। सेवानिवृत्त शिक्षक समाज के लिये प्रेरणास्रोत है। उनके अनुभव से सीख लेने की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि संगठन के मांडलिक मंत्री योगेन्द्र प्रसाद पाण्डेय व माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष रामविलास यादव ने भी सम्बोधित किया। बच्चों ने दर्जनों मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी। सेवानिवृत्त शिक्षक छेदी मल्ल, राधेश्याम, दुखराम, सुशील श्रीवास्तव, योगेन्द्र श्रीवास्तव, सतीश शुक्ला को प्राथमिक शिक्षक संगठन ब्लाक इकाई ने सम्मानित किया। बेहतर उपस्थिति व परीक्षा में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक लालजी यादव, रामकिशोर, अरुण त्रिपाठी, अशोक कुमार, दिनेश सिंह, मुस्तन शेरुल्लाह, मोहम्मद हारून, नैय्यर सिद्दीकी, नन्दनी उपाध्याय, ममता, सावित्री देवी, कमलाकांत, सुशील सिंह, पप्पू यादव, सन्तोष चौधरी, लीला प्रकाश, जानकी प्रसाद, प्रवीण यादव, राकेश राज आदि लोग मौजूद रहें।




