सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के पुरोधा थे डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जीरूअष्टभुजा शुक्ला
राष्ट्र की एकता और अखंडता को समर्पित है मुखर्जी जी का बलिदान रू पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक,राष्ट्रवादी विचारक डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान के अध्यक्षता में मुखर्जी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर जिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद संतकबीरनगर अष्टभुजा शुक्ला ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” के उद्घोषक, भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।राष्ट्र की एकता और अखंडता को समर्पित उनका बलिदान हम सभी भारत वासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का पुरोधा” बताते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर और पश्चिम बंगाल को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाए रखने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने जनसंघ की स्थापना कर वैकल्पिक राजनीतिक विचारधारा प्रस्तुत की, जो आज भाजपा के रूप में देश की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने अपने उद्बोधन में कहा, डॉ. मुखर्जी ने निडर होकर पंडित नेहरू की नीतियों का विरोध किया और वैकल्पिक राजनीति की नींव रखी। उनका यह विचार आज भी भाजपा की प्रेरणा है। धारा 370 को हटाकर और राम मंदिर का पुनर्निर्माण कर प्रधानमंत्री मोदी ने उनके सपनों को साकार किया है। कार्यक्रम के उपरांत उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड आजमगढ़,बस्ती,गोरखपुर मंडल निर्वाचन क्षेत्र से डायरेक्टर पद पर जनपद सिद्धार्थनगर निवासी भाजपा नेता दिलीप चतुर्वेदी के निर्विरोध निर्वाचित होने के उपरांत भाजपा कार्यालय पर प्रथम आगमन पर जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं द्वारा दिव्य भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। उक्त अवसर पर उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के डायरेक्टर दिलीप चतुर्वेदी,पूर्व जिलाध्यक्षगण राम कुमार कुंवर,लाल जी त्रिपाठी,साधना चौधरी,राम नेवास यादव,जिला महामंत्री विपिन सिंह,विजयकांत चतुर्वेदी,क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा रामानन्द उर्फ नन्हे,जिला उपाध्यक्ष दीपक मौर्य,गौरीशंकर अग्रहरि,घनश्याम मिश्रा,जिलामंत्री अजय उपाध्याय,चेयरमैन अजय गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी निशांत पाण्डेय,ब्लॉक प्रमुख प्रति० खुनियांव राजेंद्र दूबे,मंगल चौरसिया आदि लोग उपस्थित रहें।




